मिशन शक्ति: हरदोई में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान, सामूहिक विवाह की सौगात, और बालिकाओं को शिक्षा की नई राह!

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेस 0.5 के

By INA News Desk
Oct 13, 2025 - 18:30
100 Views
मिशन शक्ति: हरदोई में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान, सामूहिक विवाह की सौगात, और बालिकाओं को शिक्षा की नई राह!
मिशन शक्ति: हरदोई में बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान, सामूहिक विवाह की सौगात, और बालिकाओं को शिक्षा की नई राह!

हरदोई। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकान्त ने बताया है कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति अभियान फेस 0.5 के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग जनपद हरदोई द्वारा सत्र-2025-26 राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत ऐसी महिलाएँ जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है ऑनलाइन आवेदन के आधार पर नियमानुसार पात्रता की दशा में 68687 महिलाओं को तैमासिक 3000 की दर से पेंशन योजना की द्वितीय, तृतीय, चतृर्थ किस्त एवं 552 महिलाओं की नवीन स्वीकृति कर लाभान्वित किया जायेगा।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत 1200 आवेदनों की स्वीकृति की जा चुकी है एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अभियान चलाकर 18 से 60 वर्ष के मध्य दिवांगत हुए कमाऊ मुखिया के आश्रित महिलाओं के 1659 आवेदन पंजीकृत कराये गये हैं। जिन्हे धनावंटन प्राप्त होते ही नियमानुसार लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आगामी नवम्बर, 2025 में 690 जोड़ों का सामूहिक विवाह कर गरीब परिवार की पुत्रियों को लाभान्वित किया जायेगा।

अनु०जाति अत्याचार उत्पीड़न योजनार्न्तगत अनु० जाति के व्यक्तियों का द्वेष भावना से गैर अनु० जाति के व्यक्तियों द्वारा उत्पीड़न किये जाने पर 69 महिलाओं का सशक्तीकरण किये जाने हेतु राहत राशि के भुगतान से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में दो कोचिंग सेन्टर (सी०एस०एन० डिग्री कालेज एवं आर०आर० इण्टर कालेज) में संचालित कर सिवविल सेवा परीक्षा, नीट, जे०ई०ई०, एन०डी०ए० /सी०डी०एस० की 48 छात्राओं की बढोतरी कर कोचिंग का लाभ देकर शक्तिशाली बनाया जायेगा।

छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जनपद में अध्ययनरत अनु० जाति की ऐसी छात्रायें जिनके अभिभावक की वार्षिक आय रू0 250000 लाख तक एवं सामान्य वर्ग की ऐसी छात्रायें जिनके अभिभावक की वार्षिक आय रू0 200000 लाख तक है उनको ऑनलाइन आवेदन के आधार पर नियमानुसार लाभान्वित किया जायेगा। बालिका छात्रावास मे विभाग द्वारा संचालित जनपद में राजकीय बालिका छात्रावास, मन्नापुरवा एवं बाबू जगजीवन राम बालिका छात्रावास मन्नापुरवा में संचालित है जिसमें 148 छात्राओं को निवास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप से कर सकें।

Also Read- Hardoi : थाना कोतवाली देहात में अवैध आतिशबाजी भंडारण के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow