जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 94 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई के दौरान कुल ...

By INA News Desk
Jul 22, 2025 - 16:58
43 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 94 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में सुनीं 94 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई के दौरान कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित  महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन से आच्छादित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज 01 बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड बना। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में 207 बुजुर्ग के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अंश निर्धारण व पैमाइश के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। भूमि विवाद के स्थाई हल के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास खण्डो में लगे कैम्पों में आधार कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये। जन सुनवाई के दौरान माधुरी नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, का मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना में पंजीकृत कराया गया। कमलेश मिश्रा नाम के बुजुर्ग का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नहने राम व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- कीर्ति कृष्णा बाल चिकित्सालय को जनहित में संचालित करने की मांग, आईएमए के पदाधिकारियों ने दूसरी बार डीएम के सामने रखी बात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement