जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुनीं 96 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजनमानस की शिकायतों को सुना तथा जन सुनवाई के दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त
Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजनमानस की शिकायतों को सुना तथा जन सुनवाई के दौरान कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन 02 व दिव्यांग पेंशन के 01 लाभार्थी को दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा रोजगार हेतु बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिलायी जायेगी। इस अवसर पर 70 वर्ष से अधिक आयु के 02 बुजुर्गों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनवाये गए।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बैनामा एवं दाखिल खारिज से सम्बन्ध वादों का निस्तारण निर्धारित समय पर करें तथा भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये और चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखें। प्रभावित लोगों को यथा संभव सहायता पहुँचायी जाये। जन सुनवाई के दौरान दो बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाया गया। जन सुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











