Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने किया संवाद। 

जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास....

Jun 5, 2025 - 20:20
62 Views
Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने किया संवाद। 

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सम्बन्ध में जनपद के पत्रकार बन्धुओं से संवाद किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना मुख्यमंत्री की बहुत ही महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जनपद हरदोई को 2700 ऋण वितरित करने का लक्ष्य मिला है। इस योजना अंतर्गत कोई भी युवा जो 21 वर्ष से 40 वर्ष की आयु के हैं और जिन्होंने 8वीं क्लास पास कर ली है, उनको 5 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। 

Also Read- Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लिए लगेंगे विशेष कैंप, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका।

युवा इस ब्याज मुक्त ऋण का चार साल में भुगतान कर पाएंगे। जो भी युवा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाना चाहते हैं वह विकास खण्ड और निकाय स्तर लगाए गए कैम्पों में जाकर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं और सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ पा सकते हैं। इसमें कोई पूर्व कौशल की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई नाई  या दरजी का व्यवसाय करना चाहता है या कोई बहन ब्यूटी पार्लर का काम करना चाहती है तो उसे नाममात्र के शुल्क पर 5 दिन का प्रशिक्षण दिया जाये। गरीबी रेखा से नीचे वालों के लिए यह मुफ्त होगा। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचायी जाये ताकि अधिक से अधिक युवा योजना का लाभ ले सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow