Hardoi News: जनपद में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण सरंक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ ।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला चिकित्साल्य, 100 बेड सहित सभी 19 सामुदायिक स्वास्थ्य...

Jun 5, 2025 - 20:25
 0  34
Hardoi News: जनपद में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण सरंक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ ।

हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं जिला चिकित्साल्य, 100 बेड सहित सभी 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पर्यावरण सरंक्षण को लेकर सभी ने शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस साल इस दिवस की थीम है “Ending Global Plastic Pollution ” यानि दुनिया से प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना । सभी प्लास्टिक रसायनों से बनते हैं जिसमें उत्पाद को मजबूत, रंगीन, हल्का और आग प्रतिरोधी बनाने के लिए एडिटिव्स मिलाये जाते है। प्लास्टिक जीवन का अभिन्न अंग बन गया है लेकिन इससे होने वाला प्रदूषण एक बहुत बड़ी समस्या है। 

प्लास्टिक अपने पूरे जीवन चक्र के हर पड़ाव में वह पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुँचाती है। इस धरती को सुरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है प्लास्टिक के बैग बहुत हल्का होने के बावजूद अपने से कई गुना अधिक वजन उठा सकता है, इसलिए यह बहुत उपयोगी होता है। व्यक्ति सांस लेने, निगलने और सीधे त्वचा के सम्पर्क के माध्यम से कई प्रकार के विषैले रसायन और माइक्रोप्लास्टिक के सम्पर्क में आता है। प्लास्टिक के बड़े टुकड़ों के टूटने या प्लास्टिक के उत्पादन के दौरान माइक्रोप्लास्टिक बनते हैं जिनका आकार पांच मिमी से कम होता है। प्लास्टिक से कैंसर और हार्माेन में असंतुलन हो सकता है इसके द्वारा होने वाले प्रदूषण से सांस सम्बन्धी बीमारियाँ हो सकती हैं।

Also Read- Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने किया संवाद।

इसके साथ ही समय प्रसवपूर्व बच्चे का जन्म, गर्भस्थ शिशु की मौत, मृत बच्चे का जन्म आदि समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए कोशिश करें कि प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को न करें। इनके विकल्पों जैसे पेपर कपड़े से बने उत्पादों के  उपयोग को बढ़ावा दे। सरकार ने भी इस क्रम में कड़ा कदम उठाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई 2022 से प्रतिबंध लगा दिया है । इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.सुरेन्द्र कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के.सिंह उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप गौतम और कण्ट्रोल रूम से डॉ. राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।