Hardoi News: जिला गंगा समिति और वन विभाग ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा। 

विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति, हरदोई एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड साण्डी व बिलग्राम ....

Jun 5, 2025 - 20:35
44 Views
Hardoi News: जिला गंगा समिति और वन विभाग ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा। 

हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति, हरदोई एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड साण्डी व बिलग्राम में वृक्षारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साण्डी के जनता इंटर कॉलेज, पुरसोली में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत रहे। उन्होंने नीम, पीपल व आम के पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अश्वनी कुमार मिश्र, क्षेत्रीय वन अधिकारी हरपालपुर प्रत्युष श्रीवास्तव, मनोज दीक्षित (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के लिए चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेताओं को कैप व ट्रॉफी प्रदान की गई और सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इसके बाद तेरापुरसोली गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

दूसरा कार्यक्रम विकास खण्ड बिलग्राम के ग्राम छिबरामऊ मऊ में आयोजित हुआ, जिसमें आम, अमरूद व कंजी के पौधे रोपे गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष पांडेय (क्षेत्रीय सह संयोजक, नमामि गंगे, भाजपा) एवं आकाश तिवारी (जिला संयोजक, नमामि गंगे, भाजपा) रहे।

Also Read- Hardoi News: जनपद में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण सरंक्षण को लेकर दिलाई गई शपथ ।

गंगा तट राजघाट पर पर्यावरण गोष्ठी, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण शपथ व गंगा आरती का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर प्रियांशु अवस्थी, मृदुल अवस्थी, प्रियांशु राजपूत सहित अनेक गंगा सेवक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को ‘नमामि गंगे’ टी-शर्ट व कैप वितरित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow