Hardoi News: निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश।

जिलाधिकारी ने 50 बेड आयुष हॉस्पिटल के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा 28 जून तक कार्य...

Jun 5, 2025 - 20:42
57 Views
Hardoi News: निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश।

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। पुलिस लाइन में ट्रांजित हॉस्टल का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाये। 50 बेड आयुष हॉस्पिटल के निर्माण की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा 28 जून तक कार्य में प्रगति न होने पर ठेकेदार को काली सूची में डालने की नोटिस दी जाये। सुधार ने होने पर कड़ी कार्रवाई की जाये।

पाली व शाहाबाद बस स्टैंड का कार्य तेजी से पूरा किया जाये। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को भी विभिन्न परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जल निगम शहरी की समीक्षा के दौरान उन्होंने एसडीएम सदर व एसडीएम शाहाबाद को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिया दिया कि अवशेष नलकूपो के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिला गंगा समिति और वन विभाग ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि तहसीलों के साथ समन्वय कर 25 नये एएनएम सेंटरों के लिए भूमि चिन्हीकरण का कार्य तेजी से कराया जाये। जल निगम ग्रामीण को उन्होंने निर्देश दिए कि टंकी के परिसर में सीसीटीवी लगाने की कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow