Hardoi News: गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में समारोह पूर्वक गोपूजन किया जाये:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है प्रदेश व जनपद में गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं भाईदूज त्यौहारों को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है....

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 17:37
69 Views
Hardoi News: गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में समारोह पूर्वक गोपूजन किया जाये:- जिलाधिकारी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है प्रदेश व जनपद में गोवर्धन पूजा, दीपावली एवं भाईदूज त्यौहारों को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में समारोह पूर्वक गोपूजन किया जाये तथा गो आश्रय स्थलों में त्यौहारों को धूम-धाम से समारोह पूर्वक मनाया जाये और अस्थायी गो आश्रय स्थलों, गोसंरक्षण केन्द्रों, कान्हा गौशाला एवं कांजी हाउस जहाँ निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। उन स्थलों पर साफ सफाई, स्वछता, प्रकाश, स्वच्छ पेय जल एवं भरण-पोषण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये एवं गो आश्रय स्थलों पर गोवर्धन पूजा के अवसर पर समारोह पूर्वक गोपूजन किया जाये तथा जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया जाये।

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि समस्त निराश्रित गोवंशों को गो आश्रय स्थलों/केन्द्रों में संरक्षित किया जाय जिससे निराश्रित गोवंश राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों, बाजारों/हाटों आदि में विचरण करते न पाए जाएं। दीपावली के दृष्टिगत बाजार एवं मण्डी के निकट नगरीय क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु विशेष अभियान चलाया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि राजमार्गों, राजकीय मार्गों एवं बाजारों में दीपावली व भाईदूज पर अधिक भीड़-भाड़ एवं यातायात/आवागमन होने के दौरान निराश्रित गोवंशों से दुर्घटना की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाये एवं पेट्रोलिंग भी की जाये।

Also Read- Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान ने दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवार व बच्चों में बांटी खुशियाँ।  

उन्होने कहा है कि गाय के गोबर से बने दीपों व मूर्तियों आदि के उपयोग हेतु जनमानस में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये एवं इन उत्पादों के विपणन हेतु बाजारों में उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाये। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों द्वारा विशेष सतर्कता बरती जाय। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में प्रत्येक गो आश्रय स्थल/कान्हा गोशाला में एक सुयोग्य केयर टेकर एक सप्ताह में तैनात किया जाये, जिसके द्वारा उक्त स्थलों का लेखा-जोखा तैयार कर संरक्षित करते हुए आश्रय स्थल पर रात्रि विश्राम भी किया जाय। पुलिस प्रशासन द्वारा गो आश्रय स्थलों की पेट्रोलिंग बीट के कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित करायी जाय। सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement