Hardoi News: कक्षा पांच के बच्चों को दी गई विदाई- गुरूजनों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

अभिभावकों ने कहा कि निजी विद्यालयों की भांति कुछ परिषदीय विद्यालयों के भी सक्रिय शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों का उत्साहवर्धन ....

By INA News Desk
Mar 28, 2025 - 15:59
90 Views
Hardoi News: कक्षा पांच के बच्चों को दी गई विदाई- गुरूजनों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

हरदोई। भरावन विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बहेरिया में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा पांच के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। गुरूजनों ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी व मन लगाकर आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने कहा कि निजी विद्यालयों की भांति कुछ परिषदीय विद्यालयों के भी सक्रिय शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इससे न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि परिषदीय विद्यालयों की छवि भी अभिभावकों की नजर में बढ़ेगी। प्रेरित होकर लोग बेहिचक अपने बच्चों का दाखिला परिषदीय विद्यालयों में कराएंगे। 

Also Read- Hardoi News: अधिशासी अधिकारी का सराहनीय क़दम- आबादी के बीच में देसी शराब की दुकान,अधिशासी अधिकारी ने दी नोटिस।

प्रधानाध्यापिका डॉ नूपुर मिश्रा ने कहा कि बच्चे आगे की शिक्षा मन लगाकर ग्रहण करें और आगे बढ़ें। इससे न सिर्फ उनके माता-पिता का नाम रोशन होगा, बल्कि विद्यालय, गुरूजनों का भी नाम होगा। कहा कि बच्चे मिट्टी के उस खिलौने की तरह होते हैं, जिसे जिस तरह चाहें, उस रूप में ढाल दें। उन्होंने बच्चों को भावुक मन से विदाई दी। इस मौके पर शिक्षिका सुनीता देवी, निधि निगम,अर्शिता सैनी,ममता पांडेय वह बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow