Hardoi News: अधिशासी अधिकारी का सराहनीय क़दम- आबादी के बीच में देसी शराब की दुकान,अधिशासी अधिकारी ने दी नोटिस। 

कटरा बाजार नगर पालिका के निकट देसी शराब ठेके को लेकर दुकानदार ,महिलाएं छात्राएं शराबियों से काफी परेशान थी। आए दिन ....

By INA News Desk
Mar 28, 2025 - 15:20
156 Views
Hardoi News: अधिशासी अधिकारी का सराहनीय क़दम- आबादी के बीच में देसी शराब की दुकान,अधिशासी अधिकारी ने दी नोटिस। 

Hardoi News: पिहानी कस्बे के कटरा बाजार नगर पालिका के निकट देसी शराब ठेके को लेकर दुकानदार ,महिलाएं छात्राएं शराबियों से काफी परेशान थी। आए दिन शराब पीकर बवाल होता था। स्कूल की पढ़ने वाली छात्राओ व मंदिर जाने वाले भक्तों को शराबियों का सामना करना पड़ता था। शराबियों का हुजूम जुटता है और आने जाने वाली महिलाओं पर टिप्पणी व छेड़खानी करते हैं।

दुकान के अगल बगल की दुकानें भी प्रभावित हो रही है। ग्राहक शराब की दुकान के कारण आसपास की दुकान पर नहीं जाना चाहते हैं। साथ ही दुकान के 200 मीटर के दायरे में कई शिक्षण संस्थान हैं जहां के बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा। शराब ठेके के निकट गायत्री मंदिर भी है। उक्त समस्याओं को देखते हुए शराब ठेके को आबादी से दूर विस्थापित कराएं। 

Also Read- Lucknow News: मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल।

मोहल्ले के लोगों ने अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को एप्लीकेशन देकर शराब ठेके पर आपत्ति जताई। आपत्ति को संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह ने देसी शराब ठेकेदार को नोटिस भेजते हुए कहा है कि अब शराब ठेका आबादी के बाहर होगा, यहां पर शराब नहीं बिकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement