हरदोई न्यूज़: छात्र छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलों पर लगेंगे कैंप। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 21:36
80 Views
हरदोई न्यूज़: छात्र छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलों पर लगेंगे कैंप। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई: दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए राहत की खबर है।उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्यालय भागना नहीं पड़ेगा। नवीन शैक्षिक सत्र में भी दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलों में शिविरों का आयोजन होगा। जहां पर संबंधित विकास खंड के बच्चों के चिकित्सक प्रमाण पत्र बनाएंगे।

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा आशा वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रोहताश कुमार ने दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए टीम गठित की है। छह जुलाई से सदर तहसील से अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद , तीन अगस्त को बिलग्राम, 17 अगस्त को शाहाबाद, 23 अगस्त को संडीला में कैंप का आयोजन होगा।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक।

सदर तहसील में हरियावां, टड़ियावां, सुरसा, अहिरोरी एवं बावन विकास खंड के छात्र छात्राओं की दिव्यागता का परीक्षण किया जाएगा। सवायजपुर कैंप में हरपालपुर एवं भरखनी विकास खंड के विद्यालयों, बिलग्राम में आयोजित कैंप में बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां एवं सांडी विकास खंड के, शाहाबाद में आयोजित कैंप में शाहाबाद एवं टोंडरपुर विकास खंड के अंतर्गत विद्यालयों के छात्र छात्राओं का परीक्षण किया जाएगा।

संडीला में आयोजित कैंप में संडीला, कोथावां, भरावन, बेहंदर एवं कछौना विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं की दिव्यांगता का परीक्षण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कैंपों में डा. पंकज मिश्रा नोडल अधिकारी रहेंगे। इसके साथ ईएनटी सर्जन डा. प्रतीक पोरवाल, आर्थो सर्जन डा. देवर्षि गुप्ता, नेत्र सर्जन डा.अभिमन्यु चौधरी व आप्टोमेट्रिस्ट आदित्य त्रिपाठी को तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement