हरदोई न्यूज़: 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत चलित पंप को करवाएं सोलर पंप। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 21:40
79 Views
हरदोई न्यूज़: 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत चलित पंप को करवाएं सोलर पंप। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई: सोलराइजेशन योजना के अंतर्गत किसानों को विद्युत चलित पंप को सोलर पंप करवाने के लिए 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति के साथ मुसहर, वनटांगिया व अन्य वनक्षेत्रों में रहने वाली जातियों के विद्युत चलित पंप को शतप्रतिशत अनुदान पर आन ग्रिड सौर्य उर्जा से संचालित करने के लिए सोलर प्लेट लगाई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा यूपी नेडा के पीओ खुर्शीद फारुख ने बताया सोलराइजेशन योजना के अंतर्गत जनपद के उन किसानों को लाभान्वित किया जाएगा जो विद्युत चलित पंप से अपने खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे किसान अपने ट्यूबवेल पर 90 प्रतिशत अनुदान पर आन ग्रिड सोलर पैनल लगा सकते हैं। ऐसे में उनकी सिंचाई निश्शुल्क हो जाएगी।

सोलर से उत्पादित होने वाली अतिरिक्त विद्युत पावर कार्पोरेशन के पास संचित होगी जिसका उपयोग किसान कोहरे एवं बादलों के होने पर संचित विद्युत यूनिट से कर सकेंगे। पीओ नेडा ने बताया तीन हार्स पावर नलकूप चलाने के लिए चाढे़ चार किलो वाट का सोलर पावर प्लांट लगेगा, जिसकी कीमत दो लाख 65 हजार 439 रुपये होगी। इसके लिए कृषक को 26 हजार 544 रुपये कृषक अंश देना होगा।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: छात्र छात्राओं के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसीलों पर लगेंगे कैंप।

वहीं पांच हार्स पावर पंप चलाने के लिए साढ़े सात किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा जिसकी कीमत चार लाख 26 हजार 750 रुपये होगी। इसके लिए किसान को दस प्रतिशत कृषक अंश 42 हजार 675 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट देना होगा। साढे सात हार्स पावर का पंप चलाने के लिए 11 .2 किलोवाट का सोलर पावर सिस्टम लगाया जाएगा, जिसकी कीमत छह लाख 23 हजार 909 रुपये होगी । इसको लेने के लिए किसानों को दस प्रतिशत 62 हजार 391 रुपये का कृषक अंश जमा करना होगा। पीओ नेडा ने बताया जनपद में अब तक 28 किसानों ने सोलराइजेशन योजना के अंतर्गत आवेदन किया है। जल्द ही सभी किसानों के टयूबवेल पर सोलर पंप लगा दिए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement