Hathras: मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान, 8 बाइक सीज।

स्कूलों के आसपास मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ थाना

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 14:06
26 Views
Hathras: मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान, 8 बाइक सीज।
सीज की हुई बाइक 

हाथरस। स्कूलों के आसपास मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालकर अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ थाना हाथरस गेट पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्कूलों की छुट्टी के समय कुछ युवक तेज आवाज कर बच्चों को परेशान कर रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित कर स्कूलों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 8 मोटरसाइकिलें मॉडिफाइड साइलेंसर लगी पाई गईं, जिन्हें मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। 

Also Read- Lucknow: महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता- केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow