Hathras News: सांसद को खून से लिखे पत्र ने दिलाई जर्जर सड़क से निजात

गाँव नगला उम्मेद की करीब दो दशकों से बदहाली और जर्जर हालत में पड़ी सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी

By INA News Desk
Nov 22, 2026 - 20:44
12 Views
Hathras News: सांसद को खून से लिखे पत्र ने दिलाई जर्जर सड़क से निजात
खून से पत्र लिखने के बाद सडक ठीक होने पर क्षेत्रीय पंचायत सदस्‍य का स्‍वागत करते ग्रामीण
Advertisement
Advertisement
हाथरस। गाँव नगला उम्मेद की करीब दो दशकों से बदहाली और जर्जर हालत में पड़ी सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वर्षों के संघर्ष, मांग और प्रयासों के बाद सड़क बनने से लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
रविवार को इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य छोटू चैधरी ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर गत बाइस फरवरी को उसने अपने युवा सहयोगियों के साथ सांसद को एक पत्र खून से लिखा था। यह पत्र संबंधित अधिकारियों को भी भेजा गया था, जो आखिरकार रंग लाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य के अनुसार पिछले करीब बीस वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुरुस्त कराया गया है। सड़क का कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से टूटी सड़क के कारण रोजमर्रा के कामकाज, स्कूल और अस्पताल आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब सफर आसान हो जाएगा। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह, राम सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, नरोत्तम सिंह, प्रदीप और आशीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement