हरदोई न्यूज़: वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में आहूत बैठक। 

By INA News Desk
Jul 18, 2024 - 18:29
65 Views
हरदोई न्यूज़: वृक्षारोपण  एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में आहूत बैठक। 
वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के क्रम में आहूत बैठक। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अंबरीष कुमार सक्सेना

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में वृक्षारोपण "एक पेड़ मां के नाम" अभियान हेतु बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार मौजूद रहे।

एमएलसी अवनीश कुमार ने डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह के हवाले से बताया कि जिले में संचालित 65 सहकारी संघों के माध्यम से प्रत्येक संघ के द्वारा 10 वृक्ष लगाए जाएंगे जिन सूचीबद्ध सहकारी संघ के सदस्य द्वारा लगाए गए पेड़ विकास के पैमाने पर खरे पाए जाएंगे उन्हें एमएलसी अवनीश कुमार अपनी ओर से सम्मानित भी करेंगे।

इसके साथ ही पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा भी की गई तथा आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: लड़की को पहले बहला फुसलाकर ले जाने और यौन उत्पीड़न का आरोप।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू महामंत्री सत्येंद्र राजपूत जिला मंत्री अविनाश पांडे मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement