Sambhal: टीम इंडिया की हार, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और सत्ता पर निशाना, AIMIM का तीखा हमला। 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक मुफ़्ती इस्माइल कासमी के उस बयान के बाद सियासी हलचल तेज

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 16:49
113 Views
Sambhal: टीम इंडिया की हार, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद और सत्ता पर निशाना, AIMIM का तीखा हमला। 
सय्यद असलम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के विधायक मुफ़्ती इस्माइल कासमी के उस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की हार की एक वजह टीम में मुस्लिम खिलाड़ी का न होना है। इस बयान का समर्थन करते हुए AIMIM पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव सय्यद असलम ने कहा कि मुसलमानों की देश के लिए कुर्बानियां किसी से कम नहीं रही हैं चाहे खेल का मैदान हो, आज़ादी की लड़ाई हो या भाईचारे की मिसालें।

सय्यद असलम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है, ऐसे में अगर योग्यता के बावजूद मुसलमानों को नजरअंदाज किया जाता है तो यह गलत है। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और डॉ. अबुल कलाम आज़ाद जैसे नामों का ज़िक्र किया और सवाल उठाया कि फिर मुसलमानों को हर क्षेत्र में बराबरी क्यों नहीं मिलती। जब सवाल उठाया गया कि साउथ अफ्रीका, श्रीलंका या न्यूज़ीलैंड जैसी टीमों में भी मुस्लिम खिलाड़ी नहीं हैं और वे जीतती रही हैं, तो सय्यद असलम ने कहा कि भारत की सामाजिक और जनसंख्या संरचना अलग है, यहां प्रतिनिधित्व का सवाल ज्यादा अहम हो जाता है। इसी बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर और बालकों के कुकर्म के आरोपों को लेकर भी सय्यद असलम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सत्ता में राजनीतिक दबाव के तहत किसी पर भी मुकदमे लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जैसे बड़े धर्मगुरु, जिनका सभी धर्मों में सम्मान रहा है, उन पर इस तरह के आरोप लगना गंभीर और शर्मनाक है। सय्यद असलम ने स्पष्ट किया कि किसी भी धर्म या मजहब के व्यक्ति पर बिना निष्पक्ष जांच के लांछन लगाना निंदनीय है। उन्होंने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और राजनीति से ऊपर उठकर सच सामने लाने की मांग की।

Also  Read- Gonda : कटहा घाट के पास मिले क्षत-विक्षत शव मामले में पति गिरफ्तार, हत्या का खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow