Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्ती: ईट भट्ठों-होटलों पर छापेमारी के निर्देश, बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला टास्क फोर्स एवं बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक

By INA News Desk
Feb 26, 2026 - 17:51
54 Views
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्ती: ईट भट्ठों-होटलों पर छापेमारी के निर्देश, बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा की सख्ती: ईट भट्ठों-होटलों पर छापेमारी के निर्देश, बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिला टास्क फोर्स एवं बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति की बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने सहायक श्रमायुक्त को निर्देश दिये कि जनपद के ईट भट्ठा, होटल, रेस्टोरेन्ट, फैक्ट्री आदि स्थलों पर छापेमारी कर बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करायें। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिन्हित कर उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ दिया जाये। उन बच्चों को बाल सेवा योजना से जोड़ा जाये, बालिकाओं का कस्तूरबा विद्यालय मे प्रवेश दिलाया जाये। बच्चों के परिवार को चिन्हित कर राशन कार्ड, उज्जवला योजना का लाभ दिलाया जाये। 

उन्होंने कहा कि 14 से 18 वर्ष के बच्चे है उन्हेें खतरनाक कार्यो के प्रति दूर रखने हेतु अभियान चलाकर उनके अभिभाविकों को जागरूक करें बच्चों को शिक्षित बनाये और बाल श्रम न करायें। बैठक में समिति के सदस्यों ने बाल श्रम रोकने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम, समिति के सदस्य शत्रुघ्न द्विवेदी, आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, 15 जिलों की 34 दुकानों-फर्मों पर मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement