Lucknow : कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, 15 जिलों की 34 दुकानों-फर्मों पर मुकदमा
विभाग ने बरेली, शामली, बिजनौर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, पंकज, लखनऊ, उन्नाव और प्रतापगढ़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कोडीन वाली कफ सिरप और नारकोटिक्स (NRx) श्रेणी की दवाओं के अवैध भंडारण, बिक्री और नशे के लिए दूसरे राज्यों में भेजे जाने की कोशिश पर बड़ा अभियान चलाया है।
इसके तहत प्रदेश के 15 जिलों में कुल 34 फर्मों और दुकानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 तथा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये फर्में झारखंड की मेसर्स शैली ट्रेडर्स रांची तथा लखनऊ की लैबोरेट फार्मास्युटिकल्स और बायो हब से मिली बिक्री जानकारी के आधार पर पकड़ी गईं। जांच में इनका अवैध कारोबार साबित हुआ।
जिन जिलों में कार्रवाई हुई:
क्र.सं. जनपद का नाम फर्म का नाम
1. श्रावस्ती 1. नाग ड्रग हाउस, नासिरगंज 2. नाग मेडिकल स्टोर, नासिरगंज
2. अम्ब न्यू अब्बास फार्मा,
3. बहराइच 1. बाबा महादेव फार्मेसी, रिसिया 2. नारायण फार्मा 3. रॉयल फार्मा
4. बलरामपुर 1. अमन मेडिकल एजेन्सी 2. अशोक मेडिकल स्टोर
5. बस्ती गोयल फार्मा
6.भदोही महेन्द्र मेडिकल एजेन्सी
7. लखीमपुर खीरी पियूष मेडिकल एजेन्सी
8. रायबरेली अजय फार्मा, 2. पाल मेडिकल एजेन्सी
9. संत कबीर नगर 1. संकल्प मेडिकल स्टोर, मोती चौराहा । 2. लाइफ मेडिकल स्टोर, भिटवा टोला, खलीलाबाद
10, सिद्धार्थनगर कसौधन मेडिकल स्टोर
11, सुल्तानपुर हिन्दुस्तान मेडिकल एजेन्सी, गोलाघाट
12. चन्दौली 1. च्वाइस डिस्ट्रीब्यूटर्स 2. समृद्धि इण्टर प्राइजेज 3. एस0पी0 फार्मा
13 जौनपुर 1. बद्री नाथ फार्मेसी एण्ड सर्जिकल एजेन्सी 2. श्री केदार मेडिकल एजेन्सी 3. हर्ष मेडिकल एजेन्सी 4. मिलन ड्रग सेन्टर, ढालगर टोला । 5. मिलन मेडिकल एजेन्सी, बलुआ घाट । 6. निगम मेडिकल एजेन्सी 7. पूर्वान्चल एसोसिएट, ढाल नगर टोला । 8. शौकश्य फार्मा, सरफराजपुर । 9. शिवम् मेडिकल 10. श्री मेडिकल एजेन्सी 11. स्टार इण्टर प्राइजेज, दिला जाक अकबरी मार्केट | 12. गुप्ता ट्रेडिंग, बालवरगंज, सुजानगंज।
14 चन्दौली सिंह मेडिकोज, मुगलसराय
15. प्रयागराज ओम सॉई फार्मास्युटिकल
विभाग ने बताया कि कई अन्य फर्मों की जांच चल रही है। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह अभियान नशे की लत में इस्तेमाल होने वाली कोडीन सिरप को बाजार से पूरी तरह हटाने और आम लोगों विशेषकर युवाओं को बचाने के लिए चलाया जा रहा है।
What's Your Reaction?











