जिलाधिकारी ने की निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा, बाल सेवा योजना के लिए शिविर आयोजन के निर्देश। 

Hardoi News: जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आवेदकों के मृतक अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र न बना हो तो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। आधार कार्ड न होने पर मौके पर ....

By INA News Desk
Jul 11, 2025 - 17:22
57 Views
जिलाधिकारी ने की निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा, बाल सेवा योजना के लिए शिविर आयोजन के निर्देश। 
जिलाधिकारी ने की निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा।
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा की तथा वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में निराश्रित महिला पेंशन योजना में जनपद की अभूतपूर्व प्रगति पर उन्होंने समस्त टीम को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने समस्त विकास खण्डो के लिए बाल सेवा योजना के लक्ष्य निर्धारित करते हुए 21 से 25 जुलाई के मध्य शिविर लगाकर पात्रों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला आवेदकों के चिन्हीकरण के दौरान चिन्हित बाल सेवा योजना के संभावित 2220 लाभार्थियों को पात्रतानुसार शिविर के दौरान योजना से आच्छादित कराना सुनिश्चित किया जाए। बाल सेवा योजना में अहिरोरी में 71, बावन में 108, बेहदर को 200, भरावन में 158, भरखनी में 270, बिलग्राम में 127, हरियावा में 65, हरपालपुर में 139, कछौना में 19, कोथावां में 65, माधोगंज में 19, मल्लावां में 71, पिहानी में 234, सांडी में 137, संडीला में 46, शाहाबाद में 79, सुरसा में 238, टड़ियावां में 13 टोडरपुर में 161 बाल सेवा योजना के संभावित लाभार्थी पाए गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आवेदकों के मृतक अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र न बना हो तो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। आधार कार्ड न होने पर मौके पर ही आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए उन्होंने डाक अधीक्षक से प्रत्येक विकास खण्ड में 5 आधार पंजीकरण मशीने लगवाने को कहा। जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर बैंकों के प्रतिनिधि  भी रहेंगे जो लाभार्थी का खाता न होने पर इसे खुलवाने का कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त संस्थागत प्रसव के संबंध में उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी संस्थागत प्रसव का सत्य प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराया जाए। सीआरएस पोर्टल पर जन्म व मृत्यु को ससमय फीड कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा एवं जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर DM हरदोई के माध्यम से PM को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement