Hardoi News: सीएसएन में जिलाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई। 

सीएसएन पीजी कॉलेज के स्टॉफ ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी। कॉलेज के प्रबंधक प्रभात वर्मा व प्राचार्य केपी सिंह ने जिलाधिकारी....

May 22, 2025 - 19:15
36 Views
Hardoi News: सीएसएन में जिलाधिकारी को दी गयी भावभीनी विदाई। 

Hardoi News: सीएसएन पीजी कॉलेज के स्टॉफ ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को भावभीनी विदाई दी। कॉलेज के प्रबंधक प्रभात वर्मा व प्राचार्य केपी सिंह ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। विदाई देते समय कॉलेज का स्टॉफ काफ़ी भावुक नजर आया। सभी वक्ताओं ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कॉलेज की छवि में लगातार सुधार हुआ है।

कॉलेज के शिक्षक बहुत परिश्रमी हैं। कॉलेज के प्राचार्य केपी सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी का कार्यकाल कॉलेज के लिए एक स्वर्ण काल रहा। उनके कार्यकाल के दौरान कॉलेज में 16 कार्य हुए। दो स्मार्ट बनाये गए। महाविद्यालय में ओपेन जिम की स्थापना की गयी। बीबीए व बीकॉम की शुरुआत हुई। अतिक्रमण हटाने का कार्य कराया गया। शिक्षण कक्षों की संख्या बढ़ी है। प्रो0 एसके सिंह ने जनपद में जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना की।

Also Read- Lucknow News: प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने मिड करियर ट्रेनिंग के तहत भ्रमण पर आए आईएफएस अधिकारियों से की भेंट।

समारोह के उपरांत जिलाधिकारी ने परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षकों को सेवा स्थायीकरण का प्रमाणपत्र सौंपा। इस अवसर पर कॉलेज की उप प्राचार्य पुष्पा गंगवार, पूर्व प्राचार्य नरेश शुक्ला व वीडी शुक्ला, कानपुर विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक एसके सिंह, रेडियो जागो के प्रबंधक अभय शंकर गौड़ व कॉलेज के शिक्षक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow