Sitapur: गेहूं खरीद में ढिलाई पर डीएम सख्त: लक्ष्य से पीछे एजेंसियों पर नाराजगी, 48 घंटे में भुगतान के निर्देश।

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जनपद के 153 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले धीमी प्रगति पर

By INA News Desk
May 6, 2026 - 22:01
34 Views
Sitapur: गेहूं खरीद में ढिलाई पर डीएम सख्त: लक्ष्य से पीछे एजेंसियों पर नाराजगी, 48 घंटे में भुगतान के निर्देश।
गेहूं खरीद में ढिलाई पर डीएम सख्त: लक्ष्य से पीछे एजेंसियों पर नाराजगी, 48 घंटे में भुगतान के निर्देश।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

सीतापुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जनपद के 153 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद जारी है, लेकिन लक्ष्य के मुकाबले धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कड़ा रुख अपनाया है।  कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने कई एजेंसियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। 40.99% ही हुई खरीद जिले को मिले 47,500 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,045 किसानों से 19,471.13 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है, जो कुल लक्ष्य का 40.99% है। किसानों को अब तक 4,267.89 लाख रुपये का भुगतान पीएफएमएस के जरिए उनके खातों में किया जा चुका है।

एजेंसियों की धीमी रफ्तार पर फटकार 
एजेंसीवार समीक्षा में खाद्य विभाग (74.61%) की प्रगति बेहतर रही, जबकि पीसीएफ (28.07%), यूपीएसएस (22.53%) और पीसीयू (37.23%) लक्ष्य से काफी पीछे पाए गए। डीएम ने इन एजेंसियों को कड़ी चेतावनी देते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 भुगतान में देरी बर्दाश्त नहीं 
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि किसानों को हर हाल में 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
 गेहूं उठान में भी लापरवाही 
19,347.22 मीट्रिक टन खरीद के सापेक्ष मात्र 4,405 मीट्रिक टन गेहूं ही भारतीय खाद्य निगम (FCI) को भेजा गया है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत उठान तेज करने के निर्देश दिए।
 जीपीएस युक्त वाहनों से होगा परिवहन 
सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि भंडारित गेहूं को जीपीएस युक्त वाहनों से तत्काल एफसीआई तक भेजा जाए और केंद्रों पर रखे गेहूं का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित किया जाए। गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 भंडारण और अनलोडिंग व्यवस्था दुरुस्त करें 

एफसीआई अधिकारियों को डिपो पर पर्याप्त श्रमिक और समय से अनलोडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, बोरे व अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पारदर्शी खरीद कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) नीतीश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, पीसीएफ/पीसीयू/यूपीएसएस/एफसीआई के अधिकारी व मंडी सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow