Sitapur: शौचालयों का पैसा हजम, करोड़ों का खेल!”—हरगांव में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी बवाल।

विकास खंड हरगांव में शौचालय निर्माण योजना में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान मंच

May 6, 2026 - 22:07
55 Views
Sitapur: शौचालयों का पैसा हजम, करोड़ों का खेल!”—हरगांव में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी बवाल।
शौचालयों का पैसा हजम, करोड़ों का खेल!”—हरगांव में घोटाले के आरोपों से मचा सियासी बवाल।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर/हरगांव विकास खंड हरगांव में शौचालय निर्माण योजना में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

वर्षों में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप जारी बयान के अनुसार, वर्ष 2015 से 2022 के बीच शौचालय निर्माण के लिए आई धनराशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप है। दावा किया गया कि कई ग्राम पंचायतों में योजना कागजों तक ही सीमित रह गई और धरातल पर अपेक्षित कार्य नहीं हुआ।

आरोप है कि उस समय तैनात एक संविदाकर्मी ने धनराशि में गड़बड़ी के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मामले को दबा दिए जाने की भी चर्चा है। शिव प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि कथित घोटाले के बाद संबंधित व्यक्ति की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया—लग्जरी गाड़ियां, बड़े पैमाने पर होर्डिंग-पोस्टर और राजनीतिक सक्रियता अब चर्चा का विषय बनी हुई है। सियासी रंग, चुनावी दावेदारी मामले को और तूल तब मिला जब उक्त व्यक्ति के हरगांव विधानसभा से संभावित प्रत्याशी के रूप में सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गईं।

किसान मंच ने मुख्यमंत्री को साक्ष्यों सहित शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई न होने पर संगठन धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करेगा।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow