Sitapur: लापरवाही पर डीएम का कड़ा एक्शन: 4 महीने से बंद रजिस्टर, एएनएम पर गिरी गाज।

स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. का गुस्सा फूट पड़ा। महोली ब्लॉक के उरदौली में औचक

May 6, 2026 - 22:12
69 Views
Sitapur: लापरवाही पर डीएम का कड़ा एक्शन: 4 महीने से बंद रजिस्टर, एएनएम पर गिरी गाज।
आधा शटर खोलकर महंगी देशी शराब की बिक्री! नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, वीडियो वायरल।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

 सीतापुर /महोली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. का गुस्सा फूट पड़ा। महोली ब्लॉक के उरदौली में औचक निरीक्षण के दौरान जब 4 महीनों से रजिस्टर अपडेट न होने की हकीकत सामने आई, तो डीएम ने तुरंत सख्त कार्यवाही के निर्देश दे दिए। वीएचएसएनडी सत्र के निरीक्षण में एएनएम मधू का एचआरपी रजिस्टर 4 महीने से अपडेट नहीं मिला। इस गंभीर लापरवाही पर डीएम ने तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही के आदेश दिया कार्य में ढिलाई और रुचि न लेने पर आंगनबाड़ी सहायिका मनोरमा और आशा कार्यकत्री किरन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने खुद आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, उपकरणों की जानकारी ली और गर्भवती महिलाओं से सीधे फोन पर बात कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। प्राथमिक विद्यालय उरदौली प्रथम में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची गई। बच्चों की पढ़ाई परखने के लिए कक्षा-1 के छात्र से किताब पढ़वाई गई। डीएम ने साफ निर्देश दिया—“मीनू के अनुसार साफ-सुथरा भोजन और बेहतर उपस्थिति सुनिश्चित करें।” निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow