Bulandshahar: DSP की बेटी ने UPSC exam पास कर रचा इतिहास, इससे पहले PCS में भी हासिल कर चुकीं हैं सफलता

इससे पहले अनुकृति UP PCS का Exam भी दे चुकी हैं। इसके बाद उन्हें UPSC में भी सफलता मिली है। अनुकृति के पिता संजीव कुमार UP Police में DSP के पद पर तैनात हैं। अनुकृति शुरुआत से ही पढ़ाई में प्रतिभावान रहीं।

By INA News Desk
Oct 28, 2024 - 22:26
115 Views
Bulandshahar: DSP की बेटी ने UPSC exam पास कर रचा इतिहास, इससे पहले PCS में भी हासिल कर चुकीं हैं सफलता

Bulandshahar UPSC News.

UPSC CSE की रिज़र्व सूची में बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर ने जगह बनाई है। यह मुकाम हासिल करने के लिए अनुकृति ने UPSC Civil Services की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दें कि इससे पहले अनुकृति UP PCS का Exam भी दे चुकी हैं। इसके बाद उन्हें UPSC में भी सफलता मिली है। अनुकृति के पिता संजीव कुमार UP Police में DSP के पद पर तैनात हैं। अनुकृति शुरुआत से ही पढ़ाई में प्रतिभावान रहीं।

Also Read: दीपावली महापर्व क्यों है विशेष, जानिये तिथि, पूजन विधि व कथाओं के बारे में ...

उन्होंने 12वीं की पढ़ाई राजीव इंटरनेशनल स्कूल व IGNOU से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने पुणे के सिमबायोसिस लॉ स्कूल से BA LLB की डिग्री भी ली। इस बीच वे UPSC की तैयारी भी करती रहीं। अनुकृति के इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। अनुकृति के पिता DSP संजीव कुमार ने अनुकृति की सफलता पर कहा कि उनकी इस सफलता पर सभी को गर्व है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow