Lucknow News: सीएम योगी के फैसले से चकबंदी के कार्यों को मिलेगी रफ्तार, किसानों को होगा बड़ा फायदा। 

सीएम योगी के नेतृत्व में चकबन्दी विभाग में वर्षों से रुकी पदोन्नति हुई पूरी, 122 का हुआ प्रमोशन....

Nov 21, 2024 - 14:34
Nov 21, 2024 - 14:35
 0  45
Lucknow News: सीएम योगी के फैसले से चकबंदी के कार्यों को मिलेगी रफ्तार, किसानों को होगा बड़ा फायदा। 
  • 26 वर्षों बाद हुई सहायक चकबन्दी अधिकारियों की पदोन्नति
  • 5 चकबंदी अधिकारियों की शीर्ष पदों पर हुई पदोन्नति
  • 23 वर्ष बाद 17 अधिकारियों को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी पद पर हुआ प्रमोशन
  • 288 चकबन्दी लेखपालों को सहायक चकबन्दी अधिकारी के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी 
  • 728 लेखपालों से लेकर 55 सहायक अधिकारियों तक, हर स्तर पर पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चकबन्दी विभाग में वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को तेज गति मिली है। बीते महीने 728 चकबंदी लेखपालों की पदोन्नति के बाद अब लंबे समय से प्रतीक्षारत संयुक्त संचालक, उप संचालक, बन्दोबस्त अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी, और सहायक चकबन्दी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 122 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। वहीं 288 चकबन्दी लेखपालों को सहायक चकबन्दी अधिकारी के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया जारी है।

चकबन्दी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि विभाग के कई पद वर्षों से रिक्त थे, जिससे कार्यों में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन और निदेशालय स्तर पर विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया गया, जिसने पात्र अभ्यर्थियों की सेवा स्थिति का परीक्षण कर निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि चकबन्दी विभाग में संयुक्त संचालक, उप संचालक, बन्दोबस्त अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी, और सहायक चकबन्दी अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर 122 अधिकारियों को पदोन्नति किया गया है। 

  • 5 चकबंदी अधिकारियों की शीर्ष पदों पर हुई पदोन्नति

विभाग द्वारा 5 चकबंदी अधिकारियों की शीर्ष पदों पर पदोन्नति दी गई है। जिसमें संयुक्त संचालक चकबन्दी के रिक्त पद पर मधुसूदन दूबे को पदोन्नत करते हुए मुख्यालय में तैनात किया गया है। वहीं, उप संचालक चकबन्दी के 4 रिक्त पदों पर आलोक कुमार, मातादीन मौर्य, शशिकांत शुक्ला और अनिल कुमार को पदोन्नति दी गई है।

  • 17 अधिकारियों को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी पद पर हुआ प्रमोशन

चकबन्दी अधिकारी के पद पर पिछले 23 वर्षों से कार्यरत 17 अधिकारियों को बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह निर्णय विभागीय कार्यों की सुगमता और कुशल प्रबंधन में बड़ा बदलाव लाने वाला है।

  • 26 वर्षों बाद हुई सहायक चकबन्दी अधिकारियों की पदोन्नति

वर्ष 1998 में नियुक्त सहायक चकबन्दी अधिकारियों को 26 वर्षों तक पदोन्नति का इंतजार करना पड़ा। सीएम योगी के प्रयासों से अब पात्र 55 सहायक चकबन्दी अधिकारियों को चकबन्दी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है, जिनमें 2 दिव्यांगजन भी शामिल हैं। इसके अलावा आशुलिपिक के पद पर पिछले 7 वर्षों से रुकी हुई पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करते हुए 42 आशुलिपिकों को उनके अग्रतर श्रेणी में पदोन्नति दी गई है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर पर 1 वरिष्ठ सहायक को प्रधान सहायक और 2 कनिष्ठ सहायकों को वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

  • पदोन्नति से कृषि एवं कृषकों को होगा लाभ

चकबन्दी विभाग में रिक्त पदों पर त्वरित पदोन्नति से विभागीय कार्यों को नई गति मिलेगी। यह कदम प्रदेश की कृषि प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होगा। चकबन्दी प्रक्रिया को कुशलता से पूरा कर कृषि भूमि के बेहतर प्रबंधन और उपयोग में मदद मिलेगी, जिससे प्रदेश के किसानों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

Also Read- Prayagraj News: महाकुंभ मेला क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए बिछ रहा है 1249 किमी लंबा पाइपों का जाल।

चकबन्दी आयुक्त भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर इतने कम समय में विभाग में 850 पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और विभाग में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह कदम न केवल विभागीय कार्यों को सुचारु बनाने की दिशा में है, बल्कि राज्य के कृषि और कृषकों के विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।