Bazpur News: ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय टीम दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ। 

ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति, बाजपुर द्वारा ....

Jun 19, 2025 - 17:40
33 Views
Bazpur News: ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय टीम दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ। 

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में महिला पतंजलि योग समिति, बाजपुर द्वारा तीन दिवसीय निः शुल्क योग शिविर का आयोजन आज से शहर के मध्य स्थित आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज में किया किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ नरेन्द्र खत्री, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेन्द्र कुमार जैन, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार कश्यप, संरक्षक कुलदीप चौधरी, महिला पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी चंचल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
आज योग शिक्षक कुलदीप चौधरी और चंचल चौधरी के निर्देशन में वरिष्ठ योग साधक साधिकाओं के साथ शिविर के प्रतिभागियों ने मोटापे को कम करने के लिए योगासन किये। इस मौके पर जितेंद्र कुमार शर्मा, कमला रिखाडी, कुसुम शर्मा,  सीमा कम्बोज  सती रावत , पूनम सिंह, हंसी, पुष्पा रौतेला, कमला मनराल, आशा मौर्य गीता कश्यप आदि मौजूद थे।

Also Read- Bazpur News: खलंगा जंगल में 40 बीघा भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा- यशपाल आर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow