हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन: 172 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 67 का हुआ चयन।

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिहं ने बताया है कि शासन के मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई

By INA News Desk
Aug 22, 2025 - 16:36
196 Views
हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन: 172 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 67 का हुआ चयन।
हरदोई में रोजगार मेले का आयोजन: 172 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 67 का हुआ चयन।

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिहं ने बताया है कि शासन के मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन करके बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है।

इस क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 172 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनियों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन भत्तों के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। इच्छुक अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 67 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।

Also Read- भारतीय रेलवे में अतिरिक्त सामान पर कोई नया किराया नहीं लगेगा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खबरों का किया खंडन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow