Hardoi News: सण्डीला में श्री महावीर झंडा मेला में उमड़ा जन सैलाब, क़ायम रही गंगा जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाये ने किया स्वागत। 

महावीर झंडा मेला कमेटी अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ....

By INA News Desk
Sep 18, 2024 - 18:24
60 Views
Hardoi News: सण्डीला में श्री महावीर झंडा मेला में उमड़ा जन सैलाब, क़ायम रही गंगा जमुनी तहजीब, मुस्लिम समुदाये ने किया स्वागत। 
Advertisement
Advertisement

सण्डीला - हरदोई 
उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे क़स्बा सण्डीला का ऐतहासिक श्री महावीर झण्डा मेला में जन सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन झण्डा मेला जनपद हरदोई के नगर संडीला में 16 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 19 सितम्बर तक चलेगा। श्री महावीर झंडा मेला कमेटी अध्यक्ष व नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष शैलेश अग्निहित्री ने बताया की भादव माह के अंतिम मंगल को सैकड़ों वर्ष से निकलने वाले श्री महावीर झंडा यात्रा व मेले में प्रदेश के कई जनपदों से हनुमान जी की झांकिया जूलूस के साथ शामिल हुई हैं।

इस ऐतिहासिक मेले मैं बड़े पैमाने पर छोटे बड़े झण्डों के साथ हज़ारों लोग जुलूस में शामिल हुए। इसके अलावा छोटे छोटे बच्चों के प्रोत्साहन के लिए सुलेख प्रतियोगिता, मेहँदी कला, सर्कस जादू झूलों का आनन्द लिया। धूम धाम से मनाए जाने वाले ऐतिहासिक महावीर झण्डा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री उर्फ़ गुड्डे के नेतृत्व में निकली विशाल शोभा यात्रा जिसका रास्ते में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया दर्जनों जगहों पर भंडारे एवम् प्रसाद वितरण के लिए स्टाल लगाए गये, व झण्डे का स्वागत किया।

इसी क्रम में मुस्लिम समुदाय द्वरा गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल क़ायम रखते हुये छोटा चौराहा स्थित मदरसा गौसिया के सामने हसन मक्की के साथ दर्जनों मुसलमानों द्वारा, शहर क़ाज़ी के आवास के पास  ग़रीब नवाज़ फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शफ़ी अहमद सबरी,महासचिव मुईज़ साग़री चिश्ती द्वारा व किला मार्किट के पास पूर्व सभासद लताफत अली  आदि द्वरा झण्डा मेला कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री का माला पहनाकर मिठाई खिला के भव्य स्वागत किया। यात्रा में लग भाग एक सैकड़ा झांकियों एवं बैंड बाजे के साथ शाम को इमलियाबाग चौराहे से महावीर जी का झंडा निकला। 

जिसमें 100 झण्डे शामिल हुए। करीब 9 बजे मुख्य झंडे की पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू हुआ। करीब 11 बजे पूजा अर्चना का कार्य समाप्त हुआ उसके बाद मुख्य झंडा महावीर जी के मंदिर से उठा और वहां से चलकर शीतला माता मंदिर, मंगलबाजार, होते हुए यह झंडा पुरानी गल्लामंडी के पास स्थित मुरारेश्वर मंदिर पहुंचा। यहां एक घंटे तक पूजा अर्चना के बाद झण्डा गल्ला मंडी स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर पहुंचा। वहां से मुख्य झण्डा रानी जी के शिवाला पहुंचा और वहां पूजा अर्चना के बाद शाम 3 बजे के बाद मुख्य झंडा सब्जी मंडी, राजा हाता, गुदड़ी होते हुए छोटे चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पहुचा।

जहां पूजा अर्चना के बाद झण्डा मुख्य रोड होते हुए इमलियाबाग पहुँचा, जहां चौराहे पर क्षेत्र से करीब 100 झण्डे एकृति हुए। साथ ही वाहनों पर सजी झांकिया शामिल हुई।वहां से विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजे एवं हनुमान जी के जयकारे के साथ करीब 5 बजे के बाद शुरू हुई और यह शोभा यात्रा  सदर बाजार की मुख्य सड़क होते हुए करीब 10 बजे के बाद बस स्टैंड चौराहे पहुची। वहां पर पेट्रोल पम्प पर पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण के बाद झंडे व झांकिया वापस गल्ला मंडी चौराहे पर पहुची। यहा से शोभा यात्रा में शामिल झांकिया वापस लौट गई तथा सभी झंडे पुरानी स्टेट बैंक गली, मंगल बाजार, शीतला माता मंदिर होते हुए महावीर जी के मंदिर पहुचे। यहा पर सभी झंडों की सामूहिक आरती व प्रसाद वितरण के बाद सभी झण्डों को अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना करते हुए जुलूस का समापन हुवा।मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर झण्डा मेला कमेटी के अध्यक्ष् शैलेश कुमार अग्निहोत्री सबका आभार व्यक्त किया।

Also Read- Lucknow News: बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों का गैंग बन चुकी है सपा: सीएम योगी

चप्पे चप्पे पर रही पुलिस की नजर- नगर की समस्त गालियों के सामने बेरी कटिंग लगाकर पुलिस मुस्तादी से खड़ी रही जिसमें कोतवाल राकेश कुमार निरंतर नजर रख रहे । हरदोई जनपद के कप्तान नीरज कुमार जादौन मेले के पूर्व संध्या पर उपस्थित होकर झंडे मेले का ज्यादा निरीक्षण किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement