भारत में पहुंचे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट मैच, देखने वालों की लगी भीड़।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Rishi Sunak (ऋषि सुनक) भारत पहुंचे। जहां पर उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित पारसी जिमखाना का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने....

By INA News Desk
Feb 3, 2025 - 12:50
97 Views
भारत में पहुंचे ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट मैच, देखने वालों की लगी भीड़।
Advertisement
Advertisement

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री Rishi Sunak (ऋषि सुनक) भारत पहुंचे। जहां पर उन्होंने दक्षिण मुंबई स्थित पारसी जिमखाना का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाया।

  • एक्स पर ऋषि सुनक ने पोस्ट की शेयर

भारत में पहुंचे Rishi Sunak (ऋषि सुनक) ने जगह-जगह पर पहुंचकर जमकर लुत्फ़ उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि टेनिस बॉल के बिना क्रिकेट खेल मुंबई की यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए जिक्र किया कि “पारसी जिमखाना क्लब के स्थापना दिवस समारोह में आप सभी के बीच होकर बहुत खुशी महसूस हो रही है। यह एक असाधारण उपलब्धि है। इतने सारे इतिहास और इतनी सारी रोमांचक चीजों का गवाह बना। मैं आज सुबह ज्यादा बार आउट नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि भारत में आकर मुझे एक अपनापन सा महसूस होता है इसलिए मैं भारत में आना बहुत पसंद करता हूं।

  • पारसी जिम खाने में पहुंचे सुनक

पारसी जिमखाना में पहुंचे Rishi Sunak (ऋषि सुनक) ने कहा कि इस तरीके की यात्रा करने में मुझे काफी खुशी होती है। यात्रा को लेकर मैं काफी खुश हूं। बताते चलें कि पारसी जिमखाना की स्थापना 1885 में हुई थी और उस समय के महत्वपूर्ण उद्योगपतियों द्वारा इसे स्थापित किया गया था, जो भारत के समृद्ध उद्योग और समाज के निर्माण में योगदान दे रहे थे। सर जमशेदजी जेजीभॉय और जमशेदजी टाटा का योगदान अत्यधिक महत्व रखता है।

Also Read- Political News: दिल्ली चुनाव में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, इस पार्टी के लिए मांगे वोट।

  • चुनाव हारने के बाद गवाया प्रधानमंत्री का पद

Rishi Sunak (ऋषि सुनक) कंजर्वेटिव पार्टी के नेता रहे हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं, लेकिन 2024 के चुनाव में उनकी पार्टी की हार हुई। लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद, कियर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। इस चुनाव में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसमें Rishi Sunak (ऋषि सुनक) समेत 26 भारतीय मूल के सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स में चुने गए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement