Hardoi News: सड़क के किनारे कूड़ा फेकने पर अधिशाषी अधिकारी होंगे जिम्मेदार- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने हरदोई व बिलग्राम के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश....

Jan 16, 2025 - 19:06
43 Views
Hardoi News: सड़क के किनारे कूड़ा फेकने पर अधिशाषी अधिकारी होंगे जिम्मेदार- जिलाधिकारी

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वंदन योजना के कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने हरदोई व बिलग्राम के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत शाहाबाद व मल्लावां में कार्यों की डीपीआर जल्द प्रेषित की जाये। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाये। नगरों में पेयजल पाईपलाइन के विस्तार का काम जल्द कराया जाये। नगर निकायों में सीवर लाइन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाये। 

नगर पालिका हरदोई व पाली में कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जाये। एमआरएफ सेंटरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये। नगरों में साफ सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाया। नगर क्षेत्र का कूड़ा एमआरएफ सेंटर के अलावा कहीं न फेका जाये अन्यथा सम्बंधित अधिशाषी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। लोगों की ओर से मिली ऐसी किसी सूचना को सही पाए जाने पर सम्बंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में उन्होंने अधिशाषी अधिकारियों से उनके क्षेत्र में अपनायी जाने वाली प्रक्रिया के सम्बन्ध में पूछा तथा संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जतायी।

Also Read- Hardoi News: वर्ष 2025-26 ध्वनि मत से 1 अरब 59 करोड़ रूपये पारित, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा विकास कार्य।

उन्होंने कहा कि कचरे से मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी प्रत्येक नगर निकाय से ली जाये। ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। 15वें वित्त के फंड के कम व्यय को लेकर उन्होंने नगर पालिका हरदोई के अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कचरा पृथक्करण मशीन की खरीद डेढ़ वर्ष पूर्व स्वीकृति मिलने के बावजूद न हो पाने पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी हरदोई से कड़ी नाराजगी जतायी तथा रिपोर्ट प्रमुख सचिव नगर विकास को प्रेषित करने को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow