Sambhal: संभल में फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़: मासूम के इलाज में लापरवाही, पुलिस-नोडल अफसर ने सील किया, डायरेक्टर गिरफ्तार।
सम्भल में नए खुले अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ है मासूम के इलाज में लापरवाही से शुरु हुए हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची नोडल अधिकारी
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में नए खुले अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ है मासूम के इलाज में लापरवाही से शुरु हुए हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची नोडल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे अस्पताल को नोडल आफिसर ने बंद करा कर डायरैक्टर को हिरासत में ले लिया है रजिस्ट्रेशन होने का दाबा कर झूठ बोलते डायरैक्टर कैमरे में कैद हुआ है।
मामला बहजोई में कलैक्ट्रेट के पास का है जहां हाल ही में खुले एक नामी अस्पताल के मिलते जुलते नाम से दूसरा अस्पताल शुरु हुआ था। एक मासूम बच्ची के इलाज को एक ग्रामीण पहुंचा था। ग्रामीण ने बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने तथा अस्पताल में कोई डाक्टर ने होने का आरोप लगाते हुए डायल 112 को फोन किया। 112 के बाद थाना पुलिस एवं नोडल आफिसर मौके पर पहुंचे। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला बगैर एक्सपर्ट डाक्टर के नवजात शिशु भी Icu में भर्ती किए थे। नोडल आफिसर ने भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पतालों में भिजवाया वहीं अस्पताल को बंद करा दिया है। नोडल आफिसर बताया कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन का आवेदन हुआ है अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है इस कारण अस्पताल का संचालन अवैध है। वहीं अस्पताल का डायरैक्टर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन एवं रजिस्ट्रेशन नंबर बताते हुए झूठ बोलते कैमरे में कैद हुआ है।
Also Read- Lakhimpur- Kheri : लखीमपुर खीरी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 235 लीटर शराब बरामद
What's Your Reaction?











