Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बैठक संपन्न, शहीद ग्रामों को ‘गौरव पथ’ से जोड़ने के दिए निर्देश। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में शहीदों के गांवों के

By INA News Desk
Dec 8, 2025 - 17:08
44 Views
Hardoi: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बैठक संपन्न, शहीद ग्रामों को ‘गौरव पथ’ से जोड़ने के दिए निर्देश। 
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बैठक संपन्न, डीएम ने शहीद ग्रामों को ‘गौरव पथ’ से जोड़ने के दिए निर्देश। 
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में शहीदों के गांवों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत जनपद के 44 शहीद ग्रामों को प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों से आच्छादित किया जाए। इसके तहत सभी शहीद ग्रामों को पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिन्हें ‘गौरव पथ’ का नाम दिया जाएगा। इन गौरव पथों पर भव्य तोरण द्वार भी बनवाए जाएंगे।

साथ ही निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शहीद ग्राम में शहीद सैनिक की प्रतिमा सरकारी भूमि पर उचित एवं सम्मानजनक स्थान पर स्थापित की जाए। गांवों में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा आवश्यकतानुसार हाई मास्ट लाइट लगाई जाए। शहीद ग्रामों की आंतरिक गलियों को भी पक्का किया जाएगा ताकि ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, कर्नल ओपी मिश्रा (जिला सैनिक कल्याण अधिकारी) सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि इसी में है कि उनके गांवों का चहुंमुखी विकास हो और वहां के निवासियों को हर सुविधा उपलब्ध हो। बैठक में इन प्रस्तावों को शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement