Lucknow: अमेरिका के साथ 18% कृषि डील पर गरजे किसान नेता अरुण कुमार बाबा, बोले—किसानों के खिलाफ है समझौता। 

राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाबा ने अमेरिका के साथ हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री

Mar 11, 2026 - 18:58
91 Views
Lucknow: अमेरिका के साथ 18% कृषि डील पर गरजे किसान नेता अरुण कुमार बाबा, बोले—किसानों के खिलाफ है समझौता। 
अमेरिका के साथ 18% कृषि डील पर गरजे किसान नेता अरुण कुमार बाबा, बोले—किसानों के खिलाफ है समझौता। 

लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार बाबा ने अमेरिका के साथ हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस समझौते को वापस नहीं लिया गया तो देशभर के किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

बुधवार को लखनऊ के ईको गार्डन स्थित धरना स्थल पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर धरने पर बैठे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए अरुण कुमार बाबा ने कहा कि यह डील किसानों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका के बीच हुई 18 प्रतिशत कृषि डील को भारत सरकार और प्रधानमंत्री द्वारा वापस नहीं लिया गया तो देश का किसान उनके खिलाफ आंदोलन करेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार अक्सर किसानों के हितों की बात करती है, लेकिन इस तरह के समझौते किसानों के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अरुण कुमार बाबा ने सरकार से मांग की कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस डील पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल वापस लिया जाए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि हिंदू खतरे में हैं, लेकिन जो किसान देश की 140 करोड़ जनता के लिए अन्न पैदा करता है, क्या वह खतरे में नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से समझने और उनके हितों की रक्षा करने की आवश्यकता है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और उन्होंने भी सरकार से किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

Also Read- आगरा में आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन: योगी सरकार किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध: दिनेश प्रताप सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow