Sambhal: बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा- भाकियू (असली) का धरना, समाधान न हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी। 

सम्भल में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। भारतीय किसान यूनियन (असली) के बैनर

Apr 30, 2026 - 18:21
101 Views
Sambhal: बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा- भाकियू (असली) का धरना, समाधान न हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी। 
बिजली संकट पर फूटा किसानों का गुस्सा- भाकियू (असली) का धरना, समाधान न हुआ तो सड़क जाम की चेतावनी। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में बिजली की गंभीर समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है। भारतीय किसान यूनियन (असली) के बैनर तले किसानों ने बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव ने बताया कि ‘ईस्ट वन’ फीडर से जुड़े करीब 10-12 गांवों में बिजली की भारी कमी के चलते किसानों की फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं।

उन्होंने कहा कि 24 तारीख को एक्सियन सम्भल को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति में सुधार और दिन में जल्दी बिजली देने की मांग की गई थी, ताकि किसानों को सिंचाई में सुविधा मिल सके। लेकिन 30 तारीख तक न तो कोई अधिकारी संपर्क में आया और न ही स्थिति में कोई सुधार हुआ। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा गांवों में 18 घंटे और कृषि के लिए 10 घंटे बिजली देने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। हकीकत में किसानों को महज 3 से 4 घंटे ही कृषि के लिए बिजली मिल रही है, जबकि गांवों में भी 7-8 घंटे से ज्यादा आपूर्ति नहीं हो पा रही। इसका सीधा असर मक्का, मेन्था और सब्जी की फसलों—तुरई, लौकी, टमाटर—पर पड़ रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना देने के साथ-साथ सड़क जाम जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे।

Also Read- अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow