Hardoi: किसान शरदकालीन गन्ने के साथ राई/सरसों की अन्तः फसली खेती करें- गन्ना अधिकारी
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा जनपद हरदोई में 5625.45 हे० गन्ना फसलोत्पादन का लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है तथा क्षेत्रफल के अनुसार जनपद को
हरदोई: जिला गन्ना अधिकारी ने बताया है कि शासन द्वारा जनपद हरदोई में 5625.45 हे० गन्ना फसलोत्पादन का लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है तथा क्षेत्रफल के अनुसार जनपद को राई/सरसों की अन्तःफसली खेती के लिए 350 कु0 निःशुल्क राई/सरसों बीज का लक्ष्य आंवटित किया गया है। उन्होने बताया कि गन्ने के साथ सरसों की अन्तः फसली खेती हेतु 4 किलोमाम प्रति हेक्टेयर की दर से विमोचित प्रजातियों सरसों का प्रमाणित बीज कृषकों को निःशुल्क उपलका कराया जायेगा और कृषकों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को विभागीथ भीज वितरण प्रक्रिया के अनुसार पी०ओ०एस० मशीन से कृषि विभाग के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर बीज उलपब्ध कराया जायेगा।
गन्ना अधिकारी ने कहा कि जनपद के गन्ना के सथ सरसों के अन्तःफसली खेती करने वाले किसानों का चचन क्षेत्रीय कार्मिकों के मध्यम से करते हुए क्षेत्रफल के अनुसार सूची तैयार करा ले, यदि कृषकों का पंजीकरण कृषि विभाग के पोर्टल पर नहीं हे तो उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, हरदोई से समन्वच कर उनका पंजीकरण करा दे, यदि पोर्टल पर भूमि दर्ज नहीं है तो नियमानुसार दर्ज करा दी जाये और जिन कृषकों को निःशुल्क बीज दिया जाना है, उनका समस्त लेखा-जोखा का विवरण विकास खण्डवार एवं जनपद स्तर पर अलग संरक्षित रखा जाये।
अन्तःफसली खेती के व्यापक प्रसार-प्रसार के लिए स्थानीय समाचार पत्रों में निःशुल्क विज्ञप्ति प्रकाशित की जाये तथा सोशल एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये और उक्तः बिन्दुओं का पालन करते हुए गन्ने के साथ राई सरसों की खेती करने वाले कृषको का चयन कर चयन सूची (पंजीकरण संख्या, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, ग्राम, विकास खण्ड, क्षेत्रफल आदि सहित) उप कृषि निदेशक, हरदोई कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, जिससे जिला कृषि अधिकारी, हरदोई द्वारा गन्ने के साथ राई/सस्सों की अन्तःफसली खेती करने वाले कृषकों को बीज वितरण बुवाई के समय से पूर्व कराते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके।
Also Read- Hardoi : धनतेरस पर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, मुख्य मार्ग बंद
What's Your Reaction?











