UP News: किसानों को मक्का का मिलेगा उचित मूल्य सरकार ने शुरू की खरीद प्रक्रिया। 

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (खरीफ फसल) में पहली बार मक्का की...

Jun 25, 2025 - 20:00
 0  39
UP News: किसानों को मक्का का मिलेगा उचित मूल्य सरकार ने शुरू की खरीद प्रक्रिया। 

किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 (खरीफ फसल) में पहली बार मक्का की सरकारी खरीद शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 23 जिलों में किसानों से मक्का की खरीद की जाएगी। इनमें फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर, रामपुर, सम्भल, बदायूं, कानपुर नगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, उन्नाव, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बस्ती और मिर्जापुर शामिल हैं।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयुक्त, खाद्य एवं रसद भूपेन्द्र एस0 चैधरी ने बताया कि शासन द्वारा किसानों से मक्का का समर्थन मूल्य रू0 2225 प्रति क्विंटल तय किया गया है। मक्का खरीद की अवधि 15 जून 2025 से 31 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल https://fcs.up.gov.in/ पर मक्का विक्रय हेतु पंजीकरण प्रारम्भ है। अब तक 22 जनपदों में 131 क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं, जहां किसानों के लिए पेयजलए बैठने की व्यवस्था और तिरपाल आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसानों को विभागीय कॉल सेंटर के माध्यम से फोन कर मक्का बेचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया 23 जून 2025 से एटा, हाथरस और सम्भल जनपदों में शुरू हो चुकी है। अब तक 17 किसानों से 930 क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान पी0एफ0एम0एस0 (PFMS) के माध्यम से उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में 48 घंटे के भीतर कर दिया जाएगा।

Also Read- UP News: आगरा, प्रयागराज में जल्द ही इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना करेगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।