Fatehpur : उद्यमियों ने बुनी नए संगठन की रूपरेखा, समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगी पहचान

बैठक के दौरान सतेंद्र सिंह से इस दिशा में तेजी से काम करने का अनुरोध किया गया। उद्यमियों ने जोर दिया कि एक सप्ताह के भीतर इस नए राष्ट्रीय स्तर के संगठन की औपचारिक घोषणा कर दी जाए। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह ने कहा

Apr 20, 2026 - 23:37
 0  6
Fatehpur : उद्यमियों ने बुनी नए संगठन की रूपरेखा, समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगी पहचान
Fatehpur : उद्यमियों ने बुनी नए संगठन की रूपरेखा, समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर होगी पहचान

फतेहपुर जिले के उद्यमियों ने अपनी समस्याओं के प्रभावी निस्तारण और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए एक नए औद्योगिक संगठन के गठन का निर्णय लिया है। इरा गार्डन में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सौ से अधिक औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से नए संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। उद्यमियों का मानना है कि किसी बाहरी संगठन पर निर्भर रहने के बजाय जिले का अपना सशक्त मंच होना चाहिए, जो नए और वर्तमान उद्यमियों को सही मार्गदर्शन और लाभ दिला सके।

बैठक के दौरान सतेंद्र सिंह से इस दिशा में तेजी से काम करने का अनुरोध किया गया। उद्यमियों ने जोर दिया कि एक सप्ताह के भीतर इस नए राष्ट्रीय स्तर के संगठन की औपचारिक घोषणा कर दी जाए। इस अवसर पर सतेंद्र सिंह ने कहा कि साथियों के उत्साह को देखते हुए जल्द ही संगठन की रूपरेखा और रणनीति तैयार कर ली जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से निर्मल शंकर गुप्ता, रणविजय सिंह, नारायण गुप्ता, मनोज साहू, अजय सिंह, शिवम साहू, अंकित पटेल, अलविना, कपिलदेव, मनीष गुप्ता, आनंद गुप्ता, वीरेंद्र सिंह और अमित गुप्ता सहित कई इकाइयों के उद्यमी मौजूद रहे। इस नई पहल से जिले में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow