Prayagraj : निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ सम्मानित

सम्मानित होने वाले एईआरओ में क्षमा शंकर पाण्डेय, अमित कुमार चौधरी, प्रवीण प्रकाश, सुमित कुमार पाण्डेय, अखिलेश, राम अवध शाह, दिलीप कुमार सिंह, विजय सिंह, वीरेन्द्र कुमार कनौजिया, प्रमोद कुमार सोनकर, विजय कुमार राम

Apr 20, 2026 - 23:39
 0  5
Prayagraj : निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ सम्मानित
Prayagraj : निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ सम्मानित

प्रयागराज के संगम सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में शानदार काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले 12 एईआरओ, 12 सुपरवाइजर और 24 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनका उत्साह बढ़ाया।

सम्मानित होने वाले एईआरओ में क्षमा शंकर पाण्डेय, अमित कुमार चौधरी, प्रवीण प्रकाश, सुमित कुमार पाण्डेय, अखिलेश, राम अवध शाह, दिलीप कुमार सिंह, विजय सिंह, वीरेन्द्र कुमार कनौजिया, प्रमोद कुमार सोनकर, विजय कुमार राम और विनय कुमार बर्नवाल शामिल रहे। वहीं सुपरवाइजरों में मोहम्मद त्वाहा, चन्द्रशेखर पटेल, रितेश केसरवानी, अजीत कुमार, स्वामीनाथ पटेल, ओमशंकर प्रजापति, विजय कुमार शुक्ला, संतोष कुमार यादव, दिनेश कुमार शर्मा, रवि प्रकाश सिंह, संदीप कुमार और सिंकज सिंह को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त 24 बीएलओ को भी उनके समर्पण के लिए प्रमाणपत्र दिए गए, जिनमें छाया मिश्रा, रामहित पटेल, रसखान आरिफ, नीलम यादव, रेनू सिंह, रीता कुमारी, विमल कुमार सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, शीला पाल, सुनील कुमार, सीता पाण्डेय, सुजीत कुमार सिंह, मंजू गोस्वामी और राकेश प्रताप सिंह सहित अन्य नाम शामिल हैं। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा, जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा और सहायक निर्वाचन अधिकारी फूलचंद्र सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस तरह के सम्मान से भविष्य के चुनावी कार्यों में कर्मचारियों की कार्यक्षमता और बढ़ेगी।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow