Lucknow: सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही वैक्सीनेशन की निगरानी। 

योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jan 10, 2026 - 18:00
 0  38
Lucknow: सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही वैक्सीनेशन की निगरानी। 
सीएम योगी के मिशन को साकार कर रहा फतेहपुर, एआई एप से हो रही वैक्सीनेशन की निगरानी। 
  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में शुरू की गई सुविधा, बच्चों के वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य
  • सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने को एआई और टेक्नोलॉजी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के दिये थे निर्देश
  • सीएम योगी के विजन को आत्मसात कर प्रदेश में एआई एप से बच्चों की वैक्सीनेशन की निगरानी करने वाला पहला जिला बना फतेहपुर 
  • फतेहपुर डीएम ने खुद डेवलप किया एआई आधारित वैक्सीनेशन एप, एप से वैक्सीनेशन की दर हुई 95 प्रतिशत
  • डीएम बोले, जल्द ही पूरे जिले में लागू की जाएगी व्यवस्था, एएनएम के लिए अलग से तैयार किया गया मोबाइल एप 

लखनऊ: योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हर स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर दिया जा रहा है। सीएम योगी के विजन को आत्मसात करते हुए फतेहपुर जिले ने एक मिशाल पेश की है, जहां एआई आधारित एप (स्मार्ट वैक्सीनेशन ट्रैकिंग सिस्टम) विकसित कर बच्चों के टीकाकरण की निगरानी की जा रही है। इसी के साथ फतेहपुर जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां बच्चों के वैक्सीनेशन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल सिस्टम को पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षात्मक ब्लॉक हथगाम में शुरू किया गया है। इसके सफल परिणाम को देखते हुए अब इसे पूरे जिले में शुरू करने की दिशा में कदम बढाए जा रहे हैं। इस एप से ब्लॉक में टीकाकरण की दर में बहुत अच्छा सुधार होते हुए दर 95 प्रतिशत तक पहुंच गयी है।

  • शत प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना एप का उद्देश्य

फतेहपुर डीएम रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सेवाओं को टेक्नोलॉजी से जोड़ने के विजन के तहत बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए एआई आधारित एप को विकसित किया गया है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत आकांक्षी ब्लॉक हथगाम में एक सितंबर को लागू किया गया। इससे नवजात शिशुओं और बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारी उनके अभिभावकों को समय पर व्हाट्सएप से प्राप्त हो रही है। इसके साथ ही आसपास होने वाले वीएचएनडी (विलेज हेल्थ एंड न्यूट्रिशन डे) सेशन की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही। इससे अभिभावक समय रहते अपने बच्चों का टीकाकरण करा रहे हैं। इसी के साथ फतेहपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां बच्चों के वैक्सीनेशन की निगरानी के लिए एआई आधारित एप का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभिनव पहल की खास बात यह है कि इसे खुद डीएम रविन्द्र सिंह ने तैयार किया है। एप का उद्देश्य नवजात शिशुओं और बच्चों के शत-प्रतिशत टीकाकरण को सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी बच्चा अपने पहले वर्ष में जरूरी टीकों से वंचित न रह जाए।

  • एप से टीकाकरण को लेकर समस्या वाले क्षेत्रों को किया जा रहा चिन्हित

डीएम रविंद्र रविंद्र सिंह ने बताया कि एप सबसे बड़ी खासियत इसमें एआई तकनीक के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग और डाटा एनालिसिस की सुविधा है। इसके माध्यम से उन क्षेत्रों की पहचान आसानी से की जा रही है, जहां टीकाकरण की दर कम है या किसी कारणवश बच्चे टीकाकरण से छूट रहे हैं। एआई आधारित विश्लेषण से न सिर्फ समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान हो रही है, बल्कि उसकी वजहों को भी चिन्हित कर त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। एप के जरिये मां को टीकाकरण से पहले स्वतः रिमाइंडर संदेश भेजा जाता है, जिससे भूल या जानकारी के अभाव में टीकाकरण छूटने की समस्या को दूर किया जा सके। साथ ही टीकों की मांग और आपूर्ति प्रबंधन भी इस सिस्टम से आसान और मजबूत हुआ है। 

  • स्वास्थ्य विभाग, आमजन और डब्ल्यूएचओ से संवाद के बाद एप को किया गया विकसित

स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एएनएम के लिए अलग से एक मोबाइल एप भी तैयार किया गया है। एप में एएनएम को रियल टाइम ड्यू लिस्ट उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें यह स्पष्ट जानकारी मिल रही कि किस क्षेत्र में किन बच्चों का टीकाकरण शेष है। इसके अलावा ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) तकनीक का उपयोग करते हुए केवल एमसीपी कार्ड की फोटो अपलोड करके बच्चे का टीकाकरण स्टेटस अपडेट किया जा रहा है। इससे मैनुअल एंट्री में होने वाली त्रुटियों में भी कमी हुई है और काम की गति तेज हुई है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि एआई आधारित एप को विकसित करने से पहले स्वास्थ्य विभाग, आमजन और डब्ल्यूएचओ से संवाद स्थापित किया गया। सभी के सुझावों को शामिल कर ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है, जो व्यवहारिक और प्रभावी दोनों हैं।

Also Read- यूपी पर्यटन का बड़ा ऐलान: 25 जनवरी को ग्रामीण पर्यटन चौम्पियंस का सम्मान, स्टेट पर्यटन अवॉर्ड्स 2026 के लिए आवेदन शुरू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।