Hardoi: बिना अनुमति शीशम का पेड़ काटने पर ठेकेदार समेत तीन पर FIR

थाना क्षेत्र के बढ़इयनपुरवा गांव में बिना वैधानिक अनुमति के शीशम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग

Jul 30, 2026 - 14:22
22 Views
Hardoi: बिना अनुमति शीशम का पेड़ काटने पर ठेकेदार समेत तीन पर FIR
बिना अनुमति शीशम का पेड़ काटने पर ठेकेदार समेत तीन पर FIR

​हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बढ़इयनपुरवा गांव में बिना वैधानिक अनुमति के शीशम का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठेकेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।​​ हरदोई वन प्रभाग के अरवल क्षेत्र अंतर्गत बारामऊ रेंज में तैनात वनरक्षक मोहम्मद इस्लाम ने मामले के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। 

तहरीर के अनुसार, 27 जुलाई को ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली थी कि बढ़इयनपुरवा निवासी रामपाल और इतवारी ने अपने खेत (गाटा संख्या 286) में खड़े शीशम के पेड़ को एक अज्ञात ठेकेदार के साथ मिलकर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के कटवा दिया है।

​सूचना मिलने पर उपराजिक रेंज अधिकारी विपुल शुक्ला के साथ वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान कटा हुआ शीशम का पेड़ बरामद हुआ, जिससे अवैध कटान की पुष्टि हुई। इसके बाद हरपालपुर कोतवाली में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई।​पुलिस ने वनरक्षक की तहरीर के आधार पर रामपाल, इतवारी और अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मामले की छानबीन कर रही है तथा दोषियों पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कठोर प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Kejriwal On Bihar Student Protest: "क्या छात्र आतंकवादी हैं?" AK-47 विवाद पर अरविंद केजरीवाल का BJP पर जोरदार हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow