Hardoi: संडीला में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: सड़क किनारे मिले दो युवकों के क्षत-विक्षत शव, एसपी ने गठित की तीन टीमें

कस्बे में हाल ही में हुई एक युवक की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार सुबह फिर एक दोहरे हत्याकांड से

Jul 30, 2026 - 14:30
41 Views
Hardoi: संडीला में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: सड़क किनारे मिले दो युवकों के क्षत-विक्षत शव, एसपी ने गठित की तीन टीमें

संडीला। कस्बे में हाल ही में हुई एक युवक की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार सुबह फिर एक दोहरे हत्याकांड से पूरा इलाका दहल उठा। अतरौली मार्ग पर सड़क किनारे दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवकों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामले के शीघ्र खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है।

  • ​पानी की टंकी के पास मिले शव

​पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9:37 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि अतरौली मार्ग स्थित तकिया-आटामऊ रोड पर, निर्माणाधीन जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से लगभग 500 मीटर पहले सड़क किनारे दो शव पड़े हैं। सूचना पर थाना संडीला पुलिस और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तुरंत मौके पर पहुंचे।
​मृतकों की पहचान अरुण कुमार चौरसिया (26) पुत्र जयप्रकाश चौरसिया (निवासी ग्राम रेसों, थाना कछौना) और अभिषेक चौरसिया (27) पुत्र शिवराम चौरसिया (निवासी ग्राम गौहनिया, थाना कछौना) के रूप में हुई है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।​घटनास्थल पर फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस रंजिश समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
​"घटना के शीघ्र खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी संडीला और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।"

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow