Hardoi: ग्राम जोहना में अग्निकांड, रेड क्रॉस ने पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत। 

लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोहना में वंश गोपाल के घर में अचानक आग लग जाने से सम्पूर्ण गृहस्थी आग की चपेट में आकर जलकर

Jan 8, 2026 - 17:55
44 Views
Hardoi: ग्राम जोहना में अग्निकांड, रेड क्रॉस ने पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत। 
ग्राम जोहना में अग्निकांड, रेड क्रॉस ने पीड़ित परिवार को पहुंचाई राहत। 

हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोहना में वंश गोपाल के घर में अचानक आग लग जाने से सम्पूर्ण गृहस्थी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति डॉ. रमेश अग्रवाल एवं सचिव सुनील सिंह सोमवंशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र को निर्देशित किया कि वे मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं।

उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार की उपस्थिति में आपदा अध्यक्ष महेश चंद्र अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम में डॉ. कलीमुल्लाह कुरैशी एवं चालक फरीद भी शामिल रहे। रेड क्रॉस की ओर से पीड़ित परिवार को तिरपाल, बाल्टी, मच्छरदानी, शॉल, ऊनी कंबल एवं किचन सेट सहित आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया।

राहत सामग्री मिलने पर पीड़ित परिवार ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था की त्वरित एवं मानवीय सेवा भावना की सराहना की।

Also Read- Lucknow: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी ऐतिहासिक विरासत को नमन, जनकल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को प्रदान किया सीधा लाभ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow