Hardoi News: मंसूरनगर संविलियन स्कूल का वार्षिकोत्सव- वन क्षेत्राधिकारी ने कहा- सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं के लिए पर्याप्त संसाधन। 

पिहानी के मंसूरनगर संविलियन स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी नीलम...

By INA News Desk
Apr 5, 2025 - 19:25
74 Views
Hardoi News: मंसूरनगर संविलियन स्कूल का वार्षिकोत्सव- वन क्षेत्राधिकारी ने कहा- सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं के लिए पर्याप्त संसाधन। 

हरदोई: पिहानी के मंसूरनगर संविलियन स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी नीलम मौर्या ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य तय कर मेहनत करने की सलाह दी।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में वन दरोगा प्रशंसा कनौजिया और गंगादयाल मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।विद्यालय की प्रधानाध्यापक विजया अवस्थी ने अतिथियों को बैज लगाकर और प्रबंध समिति की अध्यक्षा सेविनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा 1 से 8 तक के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। नियमित उपस्थिति और अनुशासन के लिए भी छात्रों को सम्मानित किया गया।

Also Read- Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल किशोर की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम। 

इको क्लब के सदस्यों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुधीर शुक्ला, अविक्षित सूर्यांश, सचिन त्रिपाठी समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अभिभावक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow