Hardoi: हर-हर गंगें के जय घोष के साथ सम्पन्न हुई गंगा आरती, बेरिया घाट गंगा आरती में विधायक,जनप्रतिनिधियों डीएम,एसपी हुए शामिल। 

बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह, आशू व विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, रानू ,जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 17:37
60 Views
Hardoi: हर-हर गंगें के जय घोष के साथ सम्पन्न हुई गंगा आरती, बेरिया घाट गंगा आरती में विधायक,जनप्रतिनिधियों डीएम,एसपी हुए शामिल। 
हर-हर गंगें के जय घोष के साथ सम्पन्न हुई गंगा आरती, बेरिया घाट गंगा आरती में विधायक,जनप्रतिनिधियों डीएम,एसपी हुए शामिल। 

Hardoi: बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह, आशू व विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह, रानू ,जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ थाना मल्लावां क्षेत्र कार्तिक माह की पूर्णिमा पर प्राचीन बेरिया घाट मेला स्थल पर सायं मां गंगा की आरती शामिल हुए तथा श्रीराम चरित मानस पाठ में भी प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर विधायक आशीष सिंह ने जिलाधिकारी को बेरिया घाट के पौराणिक ऐतिहासिक मेले के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर यहां कई जनपदों के अलावा विभिन्न प्रदेश एवं देश के भारी संख्या में श्रद्वालू आते है और कल्पवास करने के साथ गंगा में स्नान कर अपनी श्रद्वा व्यक्त करते हैं और मेले में धार्मिक पण्डालों के अलावा काफी सख्या में खाने-पीने सहित विभिन्न प्रकार की दुकाने लगायी जाती है। मेले में कराई गयी सुरक्षा, यातायात, पार्किक, पेयजल एवं साफ-सफाई आदि पर व्यवस्थाओं विधायक आशू व विधायक रानू ने जिलाधिकारी एवं उनकी पूरी प्रशासनिक एवं पुलिस टीम की प्रशंसा की।

गंगा आरती के अवसर पर ब्लाक प्रमुख मल्लावां, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 प्रियंका सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरूणमिका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी एन राम, मेला नोडल/अधिशासी अभियंता शारदा नहर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्वालू आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow