Hardoi: कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर  खिचड़ी-तहरी(प्रसाद)भोज का आयोजन। 

कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर नर्मदा तीर्थ स्थल शाहाबाद पिछले चार दशकों से खिचड़ी-तहरी(प्रसाद)भोज के आयोजन के अवसर पर वक्ताओं

Nov 5, 2025 - 17:50
 0  23
Hardoi: कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर  खिचड़ी-तहरी(प्रसाद)भोज का आयोजन। 
कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर नर्मदा तीर्थ स्थल पर  खिचड़ी-तहरी(प्रसाद)भोज का आयोजन। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

हरदोई: कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती के पावन पर्व पर नर्मदा तीर्थ स्थल शाहाबाद पिछले चार दशकों से खिचड़ी-तहरी(प्रसाद)भोज के आयोजन के अवसर पर वक्ताओं ने गुरुनानक देव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सब यहाँ भारत महान संत, श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। यह दिन “गुरुपर्व” या “प्रकाश पर्व” के नाम से पूरे भारत और दुनिया भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने समाज में फैली असमानता, छुआछूत, अंधविश्वास और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। उनका संदेश था “एक ओंकार सतनाम” — अर्थात्, ईश्वर एक है और सबमें विद्यमान है।

गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया कि सभी धर्मों और जातियों का मूल एक ही है। मानवता सबसे बड़ा धर्म है, सच्चा धर्म वही है जो दूसरों की सेवा करे।गुरु नानक देव जी का जीवन सादगी, प्रेम और करुणा से भरा था। वे सिखाते थे कि इंसान को भेदभाव छोड़कर प्रेम, समानता और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। आज के समय में, जब समाज में विभाजन और असहिष्णुता बढ़ रही है, गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ और भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर एक शांतिपूर्ण, समान और प्रेमपूर्ण समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए।

इस कार्यक्रम के संस्थापक स्मृति शेष निशीकांत गुप्ता- स्मृति शेष श्री राम स्वरूप अरोड़ा जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आयोजन शुभारंभ समाजसेवी नलिन गुप्ता(डब्ल्यू) ने सभी सहयोगी सुशील शर्मा, बसंत गुप्ता, राजीव  गुप्ता, राम जी तिवारी, राम राज्य सिंह सभासद रमाकांत मौर्य, अतुल मिश्रा,शानू गुप्ता,सुवीन गुप्ता, गोपाल जी, वैभव मिश्रा, सतीश चन्द्र, लालू कश्यप, राकेश राजपूत ने प्रथम साधुओं एवं कन्याओं को प्रसाद एवं दक्षिणा देकर मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार शाहाबाद की गरिमामई उपस्थिति बनी रही।

Also Read- Hardoi : हरदोई में बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल और दो पिकअप बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।