Hardoi : हरदोई में बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल और दो पिकअप बरामद

आरोपियों ने बताया कि वे कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गुरगुज्जा के पीछे हाईवे के पास खंभों से तार काटकर चोरी करते थे। इसी तरह अरवल क्षेत्र के पलिया चौराहे के पास, मल्ला

Nov 5, 2025 - 00:21
77 Views
Hardoi : हरदोई में बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल और दो पिकअप बरामद
Hardoi : हरदोई में बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर गिरफ्तार, चोरी का माल और दो पिकअप बरामद

हरदोई जिले में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को कोतवाली शहर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने मिलकर पकड़ा। ये आरोपी चोरी किए तार को दो पिकअप गाड़ियों में भरकर बावन रोड से ले जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ियां रोकीं और तलाशी ली तो चोरी का तार बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरियों की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया कि वे कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव गुरगुज्जा के पीछे हाईवे के पास खंभों से तार काटकर चोरी करते थे। इसी तरह अरवल क्षेत्र के पलिया चौराहे के पास, मल्लावां क्षेत्र, अतरौली क्षेत्र के गांव बूढ़खेड़ा के तालाब के पास और बघौली क्षेत्र से भी तार चुराए थे। इन सभी घटनाओं में अलग-अलग थानों पर चोरी की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का तार, 26 हजार 500 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल दो पिकअप गाड़ियां बरामद कीं। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुधीर रैदास पुत्र महेश प्रसाद निवासी जमुनापुर थाना सुरसा, संदीप पासी पुत्र मिट्ठनलाल निवासी गांव बिलहिया थाना सुरसा, सचिन कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी जमुनापुर थाना सुरसा, चंद्रसेन उर्फ शांभू पुत्र रामदीन निवासी जमुनापुर थाना सुरसा, मोनू रैदास पुत्र रामलखन निवासी जमुनापुर थाना सुरसा, सचिन कुमार पुत्र बिज्जाराम निवासी गांव बिलहिया थाना सुरसा, राजीव कुमार उर्फ शर्मा पुत्र निवारी लाल निवासी जमुनापुर थाना सुरसा और रवि सिंह पुत्र अजय पाल सिंह निवासी गांव शाहपुर थाना माधौगंज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली कोतवाली शहर पुलिस टीम में निरीक्षक संजय त्यागी, उपनिरीक्षक रोहित पांडेय, उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वासु कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत, हेड कांस्टेबल हरिशंकर, हेड कांस्टेबल गौरव शर्मा, हेड कांस्टेबल बृजेंद्र शाक्य, कांस्टेबल महेंद्र मोर्या, कांस्टेबल रिंकू चौधरी, कांस्टेबल चंद्रेश और कांस्टेबल योगेश शामिल रहे।

स्वाट और सर्विलांस टीम में उपनिरीक्षक राजेश यादव, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल सागर चौधरी, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल आनंद विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल आकाश यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र चौधरी, कांस्टेबल नितिन कुमार गुप्ता, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, कांस्टेबल यादवेंद्र सिंह, कांस्टेबल उज्ज्वल चौहान, कांस्टेबल राजकुमार कुमार और कांस्टेबल गौरव स्पेशल पूर्वी जोन टीम शामिल रहे।

Also Click : Sambhal : सीसौना घाट गंगा मेले का मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया उद्घाटन, बोले बीजेपी ने बढ़ाया भारतीय संस्कृति का सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow