नैमिषारण्य तीर्थस्थल को मिली सौगात- पर्यटक सुविधाओं के लिए 7189.56 लाख रूपये की 05 परियोजनाएं स्वीकृत। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद सीतापुर के ब्लाक-पहला में ईसरवारा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए  99.68, नैमिषारण्य ....

Apr 24, 2025 - 17:19
48 Views
नैमिषारण्य तीर्थस्थल को मिली सौगात- पर्यटक सुविधाओं के लिए 7189.56 लाख रूपये की 05 परियोजनाएं स्वीकृत। 

लखनऊ: पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद सीतापुर के लिए 7189.56 लाख रूपये की 05 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों नैमिषारण्य, वैदिक वेलनेस तथा नीमसार तीर्थधाम परिषद के सभागार आदि का पर्यटन विकास करके अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन तथा प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके। 

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद सीतापुर के ब्लाक-पहला में ईसरवारा मंदिर के पर्यटन विकास के लिए   99.68, नैमिषारण्य में लखनऊ रिंग रोड एवं सीतापुर लिंक रोड पर पार्किंग तथा पर्यटन सुविधा केन्द्र के निर्माण के लिए 4763.08 लाख रूपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। 

Also Read- श्रावस्ती पर्यटन को मिली सौगात- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के पर्यटन विकास हेतु 14707 लाख रूपये की 06 परियोजनाएं स्वीकृत।

जयवीर सिंह ने बताया कि सीतापुर के नैमिषारण्य में राजघाट एवं दशाश्वमेघ घाट के बीच खाली भूमि पर घाट के निर्माण हेतु 493.39 लाख रूपये व पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन 2.0 स्कीम के अंतर्गत वैदिक वेलनेस एक्सपीरियंस नैमिषारण्य हेतु 1780.44 लाख रूपये तथा नैमिषारण्य में स्थित सतसंग भवन में नीमसार तीर्थ धाम परिषद के सभागार में आंतरिक कार्य हेतु 52.87 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीतापुर में नैमिषारण्य तीर्थस्थल पौराणिक काल से मौजूद है। विभिन्न पर्वों पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक पूजा अर्चना के लिए पधारते है। यहां पर श्रद्धालुओं के लिए अवस्थापना सुविधा का विकास किया जाना सरकार की प्राथमिकता में है। इसको दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इनके पूरा होने पर श्रद्धालुओं को धार्मिक कार्यों के लिए सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow