श्रावस्ती पर्यटन को मिली सौगात- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के पर्यटन विकास हेतु 14707 लाख रूपये की 06 परियोजनाएं स्वीकृत। 

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र- श्रावस्ती के अंतर्गत सीताद्वार झील पर बने ....

Apr 24, 2025 - 17:09
43 Views
श्रावस्ती पर्यटन को मिली सौगात- भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों के पर्यटन विकास हेतु 14707 लाख रूपये की 06 परियोजनाएं स्वीकृत। 

लखनऊ: पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जनपद श्रावस्ती के लिए 14707 लाख रूपये की 06 परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तथा भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र स्थलों का पर्यटन विकास करके अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन तथा प्रदेश सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके। 

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र- श्रावस्ती के अंतर्गत सीताद्वार झील पर बने घाट का पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु 01 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार श्रावस्ती से जातक कथाओं पर आधारित थीम पार्क के निर्माण के लिए 2394.62 लाख की परियोजना स्वीकृत की गई है। 

जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद श्रावस्ती में महामंगोल बौद्धविहार परिसर स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर फसॉड लाइटिंग के कार्य के लिए 110.15 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। इसके अलावा जनपद श्रावस्ती में यात्री सुविधाएं एवं बुद्धवनम की स्थापना के लिए 4398.37 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, श्रावस्ती के पर्यटन विकास हेतु 7653.86 लाख तथा श्रावस्ती के कलकलहा माता मंदिर के पर्यटन विकास हेतु 50 लाख रूपये की परियोजना स्वीकृत की गई है।

Also Read- Lucknow News: नवागत सूचना निदेशक ने किया सूचना निदेशालय का निरीक्षण, प्रत्येक प्रभागों में जाकर प्रभागों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग प्रदेश के विभिन्न जनपदों के धार्मिक, ऐतिहासिक तथा पौराणिक स्थलों को सजाने संवारने का कार्य कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य देशी-विदेशी सैलानियों को बुनियादे सुविधाएं सुलभ कराकर प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाना है। पर्यटन सेक्टर में असीमित संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस सेक्टर पर विशेष ध्यान दे रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow