Hathras: यूपी बोर्ड परिणाम में कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज की

Apr 25, 2026 - 20:59
53 Views
Hathras: यूपी बोर्ड परिणाम में कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन। 
शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित करता विद्यालय परिवार 

हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय का परिणाम शानदार रहने से छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा।प्रधानाचार्या डॉ. उमा कुमारी और प्रबंधक दीपेश भार्गव के अनुसार, इस वर्ष हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98.03 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 98.93 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं, बस उन्हें सही दिशा और अवसर मिलने चाहिए।प्रबंधक दीपेश भार्गव ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का राज नियमित अध्ययन और शिक्षकों के नोट्स को बताया। विद्यालय प्रबंधन ने आगामी सत्र में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई है।

Also Read- अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow