Hathras: चुनाव समय पर कराने की मांग। 

प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने चुनाव समय पर कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन

Apr 25, 2026 - 21:03
61 Views
Hathras: चुनाव समय पर कराने की मांग। 
भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के सदस्य 

हाथरस। प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने चुनाव समय पर कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने भी प्रधानों के समर्थन में अपनी बात रखी।ज्ञापन में कहा गया कि यदि पंचायत चुनाव समय पर नहीं कराए जाते हैं तो प्रशासन नियुक्त न किया जाए। प्रधानों ने वर्ष 2021 के दौरान कोरोना काल में लगाए गए प्रशासनिक प्रबंधों का हवाला देते हुए उसे दोहराने का विरोध किया।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्य प्रभावित नहीं होने चाहिए। समय पर चुनाव कराए जाने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी, लेकिन देरी होने पर प्रशासनिक व्यवस्था लागू करने से विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है।

Also Read- 'योगी जी बुलडोजर लाओ, हम तुम्हारे साथ हैं', जोरासांको में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow